मोदी मंच पर 'राम' की राजनीत, EC ने जताई आपत्त‍ि

narendra modi
अंबेडकरनगर/फैजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने बौखलराए हुए अंदाज में देश की जनता से सवाल पूछा कि आखिर कब तक बम और बंदूक की राजनीति चलेगी। मोदी ने यह भी सवाल किया कि आखिर कब तक निर्दोषों का खून बहाया जाएगा? मोदी ने अपने भाशण और तीखे सवालों के माध्‍यम से मुलायम-अखिलेश और मायावती सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इस जनसभा पर चुनाव आयोग ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वह मंच पर 'राम' कैसे आए, इस मसले को पैनी नजर से देखेगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की राजनीति अब ऐसी हो गई है कि 5 साल तक बाप-बेटे की सरकार होती है और उसके बाद बहन जी सरकार आ जाती है। बाप-बेटे की सरकार आती है तो बहन जी का हिसाब चुत्‍ता करने में लग जाती है और जब बहन जी की सरकार आती है तो बाप-बेटे का हिसाब चुत्‍ता करने में जलग जाती है। अंतत: बीच मंजधार में सिर्फ आम जनता बचती है। आज तक दाेनों सरकारें ने जनता को कोई हिसाब नहीं दिया है।

देश के युवाओं काे ललकारते हुए मोदी ने कहा कि आज के युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं लेकिन यूपी के भ्रष्‍ट नेता इन युवाओं को भटकाने में लगे हुए हैं। मोदी ने गरजते हुए कहा कि आम जन को दिखाने के लिए मुलायम और मायावती दुश्‍मनी दिखाते हैं लेकिन जब ये दोनों दिल्‍ली में जाते हैं तो एक ही थाली में खाना खाते हैं। यही नहीं उन्‍होंने यह भी कहा कि उनकी थाली का खाना सोनिया गांधी परोसती हैं। आम जन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मुलायम-मायावती और सोनिया सब दिखाावा और छल की राजनीति करती हैं। युवाओं के हाथों में बंदूकें थमाकर उनकी बलि दे रही हैं। ऐसे में देश का विकास असंभव है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/mDF1S80dHzw?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+