नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह अब तक का सबसे महंगा शपथ ग्रहण समारोह

नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह अब तक का सबसे महंगा शपथ ग्रहण समारोह है। सूत्रों की मानें तो देश में यह पहला मौका है जब इतने बड़े स्तर पर मेहमानों को आमंत्रण भेजे गए हैं और इन आमंत्रणों की वजह से यह शपथ ग्रहण सबसे महंगा शपथ ग्रहण बन गया।
देश में इस से पहले वर्ष 1996 और वर्ष 1998 के अलावा वर्ष 1990 में ऐसा मौका आया था जब इतने मेहमानों के बीच देश के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ ली थी। लेकिन उस समय भी गेस्ट लिस्ट इतनी बड़ी नहीं थी।
शपथ ग्रहण पर कितनी रकम खर्च हुई है इस बात का तो अंदाजा अभी नहीं लग सका है कि इस समारोह में कितनी रकम खर्च की जा चुकी है लेकिन एक अंदाजे के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में आया खर्च कई करोड़ों में है।
वैसे आपको बता दें के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जब वर्ष 2009 में पहली बार शपथ ली थी तो उन्होंने 160 मिलियन डॉलर और जब 2013 में दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली तो करीब 170 मिलियन डॉलर की रकम खर्च की थी।












Click it and Unblock the Notifications