खून का नहीं दिल का रिश्‍ता: नेपाल में है नरेन्‍द्र मोदी का 'धर्मपुत्र'

Narendra Modi's Nepalese godson
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का नेपाल और हिमालय से खासा रिश्‍ता रहा है। ये हर कोई जानता है कि जिंदगी के कुछ साल नरेन्‍द्र मोदी ने हिमालय में बिताए थे। लेकिन नेपाल से मोदी का एक बड़ा ही खास और गहरा रिश्‍ता है। मोदी भले ही पूरी जिंदगी गृहस्‍थ से दूर रहे हों लेकिन एक बच्‍चे की उन्‍होंने किस्‍मत बदल दी। जी हां आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि ये बच्‍चा मोदी का धर्मपुत्र है और नेपाल का रहने वाला है। नेपाल का एक लड़का 14 साल पहले नरेन्द्र मोदी के संपर्क में आया था, जिसने यह सीखा कि पैसा और अनुभव कैसे कमाया जाता है और किसी का विश्वास कैसे हासिल किया जाता है।

आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि नरेन्‍द्र मोदी 3 अगस्‍त से दो दिन की नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं। 17 साल बाद नेपाल भी मोदी की भव्‍य स्‍वागत की तैयारियों में जुटा है। नेपाल के नवालपरासी जिले का एक परिवार भी उस वक्त को सेलिब्रेट करने में व्यस्त है जब मोदी नेपाल की धरती पर कदम रखेंगे। मूल रूप से नेपाल के रहने वाले जीत बहादुर के परिवार का कहना है कि वह मोदी का धर्मपुत्र है। उनके मुताबिक जीत पिछले 12 साल से उनके साथ रह रहा है।

जीत की किस्‍मत में था नरेन्‍द्र मोदी से मिलना

जीत बहादूर की मां ने बताया कि जब वह 10 साल का था तब 1998 में अपने भाई दशरथ के साथ रोजगार की तलाश में दिल्‍ली चला गया था। उसके बाद नौकरी के चक्‍कर में ही जीत राजस्‍थान चला गया। जीत को नौकरी नहीं मिली और वह वापस लौटना चाहता था। मगर किस्‍मत को कुछ और ही मंजूर था। वो गोरखपुर की ट्रेन में बैठने की जगह अहमदाबाद की ट्रेन में बैठ गया। जीत जब अ‍हमदाबाद स्‍टेशन पर उतरा तो उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जिसने बाद में उसे मोदी से मिलवाया।

अच्छी शिक्षा दिलाने के अलावा मोदी ने जीत को नेपाल में उसके परिवार के सदस्यों से मिलाने में भी उसकी मदद की, इसलिए जीत की मां का मानना है कि वह मोदी का धर्मपुत्र है। जीत की मां खागिसरा सारू का कहना है कि मैंने उसे जन्म दिया था लेकिन मोदी ने उसके लिए जो किया वह उससे कहीं ज्यादा है। जीत का परिवार फिलहाल कवासाती लोकाहा गांव में रहता है। जीत फिलहाल अहमदाबाद के एक कॉलेज से बीबीए कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+