देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की मैराथन बैठक, सुरक्षा पर लंबी बातचीत

Recommended Video

    PM Modi ने Seniors police officers के साथ की 9 घंटे तक Meeting | वनइंडिया हिंदी

    ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देशभर से आए आईजी और डीजीपी से मुलाकात की है। इस बैठक का मुख्य मुद्दा देश की आतंरिक और बाह्य सुरक्षा रहा। बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में रविवार को डीजीपी और आईजीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस अधिकारियों के साथ नौ घंटे से ज्यादा का समय बिताया। सम्मेलन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आंतरिक सुरक्षा पर अपनी बात रखी।

    बीते तीन साल के फैसलों पर भी चर्चा

    बीते तीन साल के फैसलों पर भी चर्चा

    इस दौरान पीएम मोदी ने इस दौरान बीते तीन साल में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर लिए गए फैसलों पर जमीन पर क्या काम हुआ, इसको लेकर भी रिव्यू किया। इस दौरान गुवाहटी, हैदराबाद व कच्छ में हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सम्मेलन में लिए गए निर्णय कितने लागू हो पाए, इसकी जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से पीएम को दी गई।

    आला अधिकारियों से बंद कमरे में बातचीत

    आला अधिकारियों से बंद कमरे में बातचीत

    इस दौरान पीएम मोदी ने गृहमंत्री और आला अधिकारियों के साथ विशेष बैठक भी की। सम्मेलन में लंच के बाद पीएम मोदी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू व आईबी के आला अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस दौरान पीएम ने बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में स्पेशलिस्ट ट्रेनिंग स्कूल, एडीएम ब्लॉक, फिजिकल एक्टीविटी एवं मल्टी परपज हॉल, रिसर्च एंड डेवलपमेंट ब्लॉक, ऑडिटोरियम एवं ट्रेनी ऑफिसर्स मैस भवन का लोकार्पण किया।

    सीएम और केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

    सीएम और केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

    सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार सुबह आठ बजे ही पीएम मध्य प्रदेश पहुंचे। ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। सीएम के साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्री और सीनियर अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद पीएम हेलिकॉप्टर से बीएसएफ अकादमी टेकनपुर पहुंचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+