मोदी के दो शीर्ष मंत्री होंगे चेंज, कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट
नई दिल्ली। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के साथ ही सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय एक ही है। कि कौन होंगे मोदी कैबिनेट के नए सदस्य। क्या ये चेहरे यूवा भारत की परछाई होंगे या मोदी अनुभव को वरीयता देंगे।

आपको बता दें कि जब नरेंद्र मोदी ने इस साल मई महीने में प्रधानमंत्री पद का शपथ लिया, तो उन्होंने छोटी कैबिनेट रखने का फैसला किया। कई मंत्रालयों को आपस में मिला दिया गया और कई मंत्रियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गईं।
मोदी के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री और 22 राज्य मंत्री हैं। वर्तमान कैबिनेट में कई मंत्रियों के पास अतिरिक्त प्रभार है, जिससे वो एक मंत्रालय पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। गौरतलब है कि अरुण जेटली के पास वित्त, रक्षा के साथ कॉर्पोरेट अफेयर्स है, जबकि नितिन गडकरी के पास परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्रालय है। राज्य मंत्री निर्मला सीतारमन के पास भी कॉमर्स के साथ-साथ वित्त मंत्रालय का भी स्वतंत्र प्रभार है।












Click it and Unblock the Notifications