हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत ने पीएम मोदी का चांदी का मुकुट और पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

हनुमानगढ़ी में पीएम मोदी का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत

नई दिल्ली। राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की। यहां हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत बाबा प्रेमदास महाराज ने उनका सम्मान किया। गद्दीनशीन प्रेमदास महाराज ने पीएम को भगवान राम के नाम का शॉल, चांदी का मुकुट और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भूमि पूजन स्थल के लिए रवाना होने से पहले अयोध्या के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

Recommended Video

    Ram Janmabhoomi: Prime Minister Narendra Modi ने श्रीराम मंदिर के लिए किया भूमिपूजन | वनइंडिया हिंदी
     ram mandir, modi in ayodhya, ayodhya, uttar pradesh, hindu, राम मंदिर, अयोध्या में मोदी, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, narendra modi, नरेंद्र मोदी

    राम मंदिर भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे हैं। साकेत महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर ने लैंड किया, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने उनकी अगवानी की। इसके बाद करीब पौने बारह बजे पीएम मोदी ने अयोध्या में सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ मौजूद रहे।

    हनुमानगढ़ी का दर्शन के बाद पीएम मोदी ने रामलला के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम किया, यहां पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री ने रामलला की प्रक्रिमा की और पारिजात का पौधा भी लगाया।यहां सीएम योगी के अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़ा राम मंदिर बनाया जा रहा है। जिसका शिलान्यास आज, 5 अगस्त को हो ररही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+