नरेंद्र मोदी जी कब खुलवायेंगे गंगा रिसर्च सेंटर का ताला?

Narendra Modi ji when will you open Ganga Research Centre?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा सफाई अभियान को लेकर सारे देश में माहौल बना हुआ है, वहीं बनारस आईआईटी-हिन्दू यूनिवर्सिटी की गंगा पर अध्ययन करने वाली प्रयोगशाला बीते साल 2011 से बंद पड़ी है। यहां पर ना तो कोई अध्यापक है, ना ही छात्र। 80 के दशक के शुरूआती सालों से लेकर 2011 तक यहां पर काफी माहौल गुलजार रहता था। शोधार्थी गंगा का विभिन्न कोणों से अध्ययन करते थे। पर इसके बाद इसके बुरे दिन चालू हो गए। इसका सारा कामकाज धन के अभाव में ठप पड़ने लगा। इसकी स्थापना करीब ड़ेढ़ दशक पहले हुई थी। इसे गंगा रिसर्च सेंटर के नाम से जाना जाता है।

गंगा रिसर्च सेंटर के बुरे दिन

बनारस के समाज सेवी और पत्रकार अजित तिवारी ने बताया कि एक दौर में गंगा रिसर्च सेंटर से छात्र एम.टेक,एम फिल और पीएचडी की डिग्रियाम लिया करते थे।जानकारों ने बताया कि गंगा रिसर्च सेंटर को 2011 के बाद से फिऱ से चालू करने की कोई कोशिश नहीं हुई। इस सेंटर की स्थापना प्रोफेसर यू.के. चौधरी ने की थी।

मोदी को पत्र लिखेंगे

जानकारों का कहना है कि जब गंगा की सफाई को लेकर पूरे देश में एक राय बनी हुई है,तब बनारस के गंगा रिसर्च सेंटर पर ताला पड़ा होना बेहद अफसोसजनक है। अजित तिवारी ने कहा कि बनारस के कुछ सामाजिक कार्यकर्ता जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे कि गंगा रिसर्च सेंटर को फिर से चालू किया जाए। यही नहीं,इससे पहले जुड़े रहे शोधार्थियों और अध्यापकों को भी गंगा के सफाई अभियान से जोड़ा जाए क्योंकि इन्होंने तो इस विषय पर पहले ही काफी शोध किया है।

इनका इरादा गंगा सफाई मंत्री उमा भारती से भी मिलने का है ताकि गंगा रिसर्च सेंटर चालू हो सके। पर्यावरणविद दुष्यंत शर्मा ने इस बात पर अफसोस जताया कि जब प्रधानमंत्री गंगा की सफाई की बात कर रहे हैं,तब उनके लोकसभा क्षेत्र का गंगा से जुड़ा इतना अहम शोध संस्थान धन के अभाव में बंद पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+