गन्ना किसानों से मिले मोदी, अगले सत्र में बीते साल से ज्यादा भाव देने का वादा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर से आए 140 से ज्यादा गन्ना किसानों से मुलाकात की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक से आए गन्ने की खेती करने वाले किसानों से मोदी ने बातचीत की। नरेंद्र मोदी ने किसानों से कहा कि उनकी सरकार को गन्ना किसानों की फिक्र है और उनकी समस्याओं को लेकर वो गंभीर हैं।

narendra Modi interacted with 140 sugarcane farmers in delhi

मोदी ने किसानों से कहा कि खरीफ फसलों की लागत राशि पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 फीसदी किया जाएगा और सरकार अगले हफ्ते इसको लेकर घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 फीसदी की वृद्धि से किसानों की आमदनी में अच्छा-खासा इजाफा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की आगामी बैठक के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 150 फीसदी करने को मंजूरी दे दी जाएगी।

narendra Modi interacted with 140 sugarcane farmers in delhi

पीएम मोदी ने इस दौरान किसानों से कहा कि 2018-19 के सत्र के लिए आने वाले दो हफ्ते में गन्ने के भाव का ऐलान कर दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि आने वाले सत्र के लिए गन्ने का बेहतर भाव दिला जाएगा, जो 2017-18 से ज्यादा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+