शिवराज ने कहा डर कर पेड़ पर चढ़े हुए हैं कांग्रेसी

भोपाल। पूरे भोपाल में इस समय नमो-नमो जारी है। राजधानी के जम्‍बूरी मैदान पर भाजपा का महाकुंभ शुरू हो चुका है। गुजरात के मुख्‍यमंत्री एवं भाजपा के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी, उमा भारती, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, सुषमा स्‍वराज समेत कई दिग्‍गज पहुंच चुके हैं।

इस रैली का सबसे महत्‍वपूर्ण पल वो था, जब मोदी ने आडवाणी के पैर छुए। यह दृश्‍य देख भाजपा के कार्यकर्ता प्रफुल्लित हो उठे, लेकिन विरोधी दल के नेताओं के बीच कौतूहल मच गया, क्‍योंकि वो नहीं चाहते हैं कि मोदी-आडवाणी करीब आयें। खैर आइये रैली में चलते हैं और देखते हैं किसने क्‍या कहा-

Narendra Modi in Bhopal

शिवराज सिंह चौहान- मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में ए से लेकर जेड तक एबीसीडी सुनायी और हर अक्षर से एक घोटाला दिखाया, जो कांग्रेस के शासन में हुआ। उन्‍होंने सीबीआई से पूछा कि रॉबर्ट वाड्रा के घर पर छापा क्‍यों नहीं मारती है सीबीआई? उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्‍होंने कहा की जब जंगल में बाढ़ आती है, तब सारे जानवर एक पेड़ पर चढ़ जाते हैं, कोई किसी को नहीं काटता, सब घबराये हुए होते हैं। इस समय भाजपा रूपी बाढ़ आयी हुई है और कांग्रेस के सारे नेता पेड़ पर चढ़े हुए हैं, उनके मुंह से बोलती नहीं निकल रही है।

उमा भारती- साधवी उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश को विदेशियों के हाथों में सौंप दिया है। यह सब हुआ है सोनिया गांधी के इशारों पर। अब सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। लेकिन मैंने उनसे पहले ही कहा था और आज भी कहती हूं, कि वो भारत की प्रधानमंत्री तभी बन पायेंगी, जब मैं इटली की प्रधानमंत्री बनूंगी। मैं इटली की पीएम कभी बनूंगी नहीं, लिहाजा वो भारत की पीएम बनने का सपना नहीं देखें तो अच्‍छा होगा।

लाइव वीडियो

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/OUb-ShPkW6I" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

उमा ने कहा यूपीए ने भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को डुबो दिया है, अगर आप एक बार फिर से भारत को सशक्‍त देश के रूप में देखना चाहते हैं, तो अब मोटा भाई नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाना ही होगा। वहीं मध्‍य प्रदेश के लिये उमा ने कहा कि एमपी के विकास की रफ्तार ऐसे ही तेजी से जारी रहेगी, अगर जनता उनके बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान को फिर से मुख्‍यमंत्री चुनेगी। इसलिये मैं सभी से अपील करती हूं, कि शिवराज को सीएम और मोदी को पीएम बनाने के लिये हर व्‍यक्ति घर से बाहर निकले।

राजनाथ सिंह- भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों शासन कर चुकी हैं, अब आप ही दोनों के शासन की तुलना करें और फैसला करें कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्‍ता किसके हाथ में सौंपनी है। बात अगर कांग्रेस की है, तो आप ही देखिये, किस तरह कांग्रेसी नेता सुशील कुमार शिंदे और दिग्विजय सिंह ने अजमेर ब्‍लास्‍ट के आरोपी पर यह दबाव बनाया कि आरएसएस का नाम ले।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल की उपलब्धियां गिनायीं और जनता से अपील की कि लोकसभा चुनाव में मोदी को पीएम बनाने के लिये भाजपा को वोट दें।

लाल कृष्‍ण आडवाणी- भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, वो सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत, जिसर्फ भाषणबाजी करके नहीं। भाजपा का यह महाकुंभ सिर्फ भारत के लिये ही नहीं बल्कि पूरे विश्‍व के लिये महत्‍वपूर्ण है, जहां लोकतांत्रिक दल बेहतरीन प्रदर्शन की ओर अग्रसर है। यहां पर 53,714 पोलिंग स्‍टेशनों से कार्यकर्ता आये हैं, यह किसी महाकुंभ से कम नहीं। हम आने वाले चुनाव सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर जीतेंगे। विभिन्‍न राज्‍यों में भाजपा नेतृत्‍व वाली सरकारें बहुत अच्‍छा प्रदर्शन कर रही हैं। मध्‍य प्रदेश में पिछली बार हमने 145 सीटें जीतीं, इस साल 172 सीटें जीतनी हैं। अब स्‍वर्णिम उत्‍तर प्रदेश और स्‍वर्णिम भारत को बनाने का समय आ गया है।

वैंकैया नायडू- भाजपा के वरिष्‍ठ नेता वैंकैया नायडू ने कहा कि एक समय था जब मध्‍य प्रदेश बीमारु राज्‍य था, आज यह एक विकासशील राज्‍य बन गया है। शिवराज सिंह के नेतृत्‍व में इस राज्‍य ने बहुत कुछ पाया है। यही कारण है कि आज देश में हर व्‍यक्ति मोदी, शिवराज जैसे नेता चाहते हैं।

डा. मुरली मनोहर जोशी- वरिष्‍ठ नेता डा. जोशी ने कहा कि यह कुंभ महाकुंभ से भी बड़ा होगा, क्‍योंकि यहां से देश को नई दिशा मिलने जा रही है। भाजपा को मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान में जिताने का संकल्‍प आज सभी को लेना होगा।

अरुण जेटली- राज्‍यसभा सांसद अरुण जेटली ने कहा कि मैंने अपने जीवन में इतनी बड़ी रैली कभी नहीं देखी। यह सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। एमपी में भाजपा ने पिछले 10 साल में बेहतरीन काम किये हैं। यह तीसरा मौका है और इस बार हेट्रिक के साथ भाजपा फिर से सत्‍ता में आयेगी। यूपीए ने देश की अर्थ व्‍यवस्‍था को चौपट कर दिया है। उनके भ्रष्‍टाचार का कोई अंत नहीं है। साथ ही वे देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। अब देश के नेतृत्‍व में बदलाव की जरूरत है और वह समय अब आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+