नरेंद्र मोदी की 3 डी रैली, एकसाथ 100 से ज्यादा जगहों पर

नरेंद्र मोदी ने सबसे पहली बार इस 3 डी तकनीकी का प्रयोग वर्ष 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। गुजरात में 3 डी का उपयोग करने के बाद मोदी काे इस बात का एहसास हो गया कि अब भारत में तकनीकी युग पूरा घुस चुका है। जिसके कारण मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 में भी 3डी रैली करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की यह 3डी रैली पहले 7 अप्रैल को आयोजित की जानी थी लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अब यह रैली शुक्रवार को शाम 6 बजे से शुरु होकर शाम 8 बजे तक देश के करीब 100 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगी। भाजपा के नेताओं ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह से माेदी की लहर देश में है इस रैली में ज्यादा से ज्यादा मोदी व भाजपा समर्थक जुटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications