नरेंद्र मोदी ने पहचानी भारत की असली तस्‍वीर

narendra modi
दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में है। इस बात को अन्‍य राजनीतिक पार्टियों ने मान भी लिया है बस फर्क इतना है कि तर्क बदल रहे हैं। चुनावी विशेषज्ञों से बात करने पर सभी ने अपनी राय देते हुए यही कहा कि नरेंद्र मोदी ने बदलते भारत की असली तस्‍वीर पहचाचनी है।

अब आप सब यही सोच रहे होंगे कि भारत देश के बारे में नरेंद्र मोदी ऐसा क्‍या जानते हैं जो कोई अन्‍य नेता या फिर आम आदमी नहीं जानता ? इंडिया टुडे के ग्रुप एडिटर इन चीफ अरुण पुरी ने साक्षत्‍कार दिए जाने के दौरान एक बात कही है कि नरेंद्र मोदी को ये पता है कि भारत की तस्‍वीर बदल रही है और इस तस्‍वीर को बदलने में सबसे बड़ी भूमिका तकनीकी और मीडिया ही निभा रही है। इस बात का फायदा नरेंद्र मोदी ने उठाया और देश की आम जनता के सामने स्‍वयं को तकनीकी और मीडिया के माध्‍यम से एक अद्भुत तरीके से पेश किया। अरुण पुरी ने यह भी कहा है कि मोदी की लहर के लिए सिर्फ एक ही माध्‍यम को जिम्‍मेदार ठहराया जा सकता है और वह है- सोशल नेटवर्किंग

इस बात की खबर किसी को नहीं

भारत में इतना बड़ा बदलाव हो रहा था और किसी को इस बात की कोई खबर नहीं थी। नरेंद्र मोदी इस बात को जानते थे कि लोकसभा चुनाव 2014 में केवल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग ही बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगी। केंद्र की सत्‍ता पर पिछले दस सालों से विराजमान कांग्रेस इस बात को भांपने में थोड़ा सा पिछड़ गई और उकसा नतीजा यह है कि अधिकांश राज्‍यों में कांग्रेस का बहुत बुरी तरीके सफाया होता नजर आ रहा है। जो लहर और हवा की बात नरेंद्र मोदी के लिए की जा रही है शायद यही सपने अपने बेटे राहुल गांधी के लिए उनकी मां और कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने देखे थे। चुनावी विशेषज्ञों ने तो यहां तक कह दिया है कि यदि कांग्रेस सोशल मीडिया का सहारा सही समय पर लेती तो आज उसे नरेंद्र मोदी के समक्ष वाराणसी में अजय राय को उम्‍मीदवार के रूप में नहीं उतारना पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+