मां के दुलार के साथ मोदी ने की जीत के जश्न की शुरुआत

narendra modi-bjp
गांधीनगर। भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की खुशखबरी के बाद सबसे पहली भेंट मां हीराबेन से की है। इससे पहले मोदी को राजनाथ स‍िंह समेत लाल कृष्ण आडवाणी व अन्य नेताओं ने फोन कर शुभ कामनाएं दी हैं। मां हीरोबेन ने मीड‍िया से हमेशा की तरह मोदी की तारीफ की और कहा कि उनका बेटा देश की सेवा उसी तरह करेंगे, जैसे उसने गुजरात में की।

यह भी पढ़ें- राहुल का राहुकाल

हीराबा का चंद मिनट के लिए मोदी का दुलार उमड़ पड़ा। उन्होंने बातचीत में कहा कि यह भगवान की मर्जी रही कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा जीत की ओर बढ़ चुकी है। हीराबा ने कहा कि मोदी देश को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में वडोदरा और वाराणसी निर्वाचन क्षेत्रों से भारी मतों से जीत चुके हैं। मतगणना में वह दोनों सीटों से आगे चल रहे थे। जैसे ही उनकी जीत की खबर आई, बधाइयों का सिलसिला शुरु हो गया। मोदी ने अपनी जीत के जश्न की शुरुआत अपनी मां के दुलार के साथ की वहीं विपक्षी खेमे से खबर है कि यद‍ि राहुल गांधी अमेठी से बेहतर अंतर से नहीं जीते, तो वे वहां नहीं जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+