ज्योतिषी बेजान दारूवाला का दावा-मैंने देखा था प्रधानमंत्री का हाथ
इंदौर| हाल ही में बिहार चुनाव के तहत सीएम नीतीश कुमार का तांत्रिक के पास जाने वाली बात को मु्द्दा बनाकर बीजेपी ने जनता के बीच में काफी हंगामा मचाया है लेकिन अब विपक्ष के पास बीजेपी की बैंड बजाने का वक्त आ गया है क्योंकि भविष्यवक्ता बेजान दारूवाला ने दावा किया है कि उन्होंने पीएम मोदी का हाथ देखा है।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए दारूवाला ने शनिवार की रात को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ताकतवर हैं, मगर उनकी पार्टी कमजोर है, जिससे आने वाले समय में मोदी को परेशानी हो सकती है, मैंने उनका हाथ देखा था इसलिए मैं ऐसा दावे के साथ कह सकता हूं।
उन्होंने कहा कि मोदी का विकास का मुद्दा सुपर-डुपर हिट रहेगा और वह उन्हें नई ऊंचाई पर ले जायेगा। लेकिन एबीपी न्यूज के मुताबिक बेजान ने खुद एक इवेंट में मोदी का भविष्य जानने के लिए हाथ खींचा था। यह तस्वीर साल 2012 की बतायी जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications
