भाजपाई सरकार में कांग्रेसी घोटालेबाज नेताओं की शामत
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेें भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेसी घोटालेबाज नेताओं की तो जैसे शामत आ गई है। एक के बाद एक नेता की फाइल खुल रही है। दो साल पहले हुए विकलांकों के लिए बनी एनजीओ घोटाले में यूपए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सलमान खुर्शीद दो साल पहे भले ही मामला दबा दिया गया था लेकिन अब जांच शुरू हो सकती है।

सलमान खुर्शीद की पत्नी के नाम एक एंजीओ थी। खुर्शीद व उनकी पत्नी पर आरोप है कि विकलांगों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फंड से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद से यह मामला ठंडे बस्ते में था। लेकिन अब अचानक कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार सीबीआई जांच कराने के लिए आगे बढ़ सकती है।
यही एक कांग्रेसी नेता नहीं है जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मोदी सरकार ने कदम बढ़ाया है। इससे पहले कॉमनवैल्थ घोटाले में आरोपी बनी शीला दीक्षित की फाइल भी खोलने के लिए गृह मंत्रालय नेे मांगी है। हालांकि बताया जा रहा है कि फाइल खो गई है। वहीं कोयला घोटाले में भी जांच को धी-धीरे भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। इससे साफ है कि भाजपा उन सभी कांग्रेसी नेताओं पर नजर बनाए हुए जिन्होंने यूपीए सरकार के तहत घोटाले किए थे।












Click it and Unblock the Notifications