कांग्रेस में मिला मोदी का नया फैन, कहा मोदी की अनदेखी करना कंजूसी होगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हर किसी को साथ लेकर चलने वाले अंदाज की अनदेखी करना विपक्ष की कंजूसी मानी जाएगी। एक अमेरिकी न्यूज वेबसाइट में लिखे गए अपने आलेख में पूछे गए सवाल के जबाव में थरुर ने कहा कि मोदी के उदार और हर किसी को साथ लेकर चलने वाली भाषा का स्वागत किया जाना चाहिए और इसकी अनदेखी करना कंजूसी होगी।
पढ़ें-WHO की रिपोर्ट में ऐसा क्या है जिसने शर्मसार किया भारत को
कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरुर ने मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि जब से वो प्रधानमंत्री बनें है उन्होंने उनसे किसी तरह की असहिष्णु भाषा नहीं सुनी है और न ही लोकसभा चुनावों के दौरान ऐसी भाषा सुनी है। थरूर ने प्रधानमंत्री को ‘मोदी 2.0' करार देते हुए कहा कि उन्होंने इससे ‘मोदी 1.0' की जगह ले ली है ।
मोदी की तारिफ करने के साथ-साथ थरूर ने राहुल गांधी के पार्टी को नेतृत्व प्रदान न करने की इच्छा को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष संगठन को नया जीवन प्रदान करने में सहायक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल देश का युवा चेहरा हैं और देश की जनता को जहां और जिस रूप में उनकी मदद चाहिए वह करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications