Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल में भाजपा के दलित कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया: मोदी

दूसरी सरकारों ने किसानों को धोखा दिया, हमने उनके लिए काम किया: मोदी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के वेस्ट मिदनापुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों के साथ दूसरी सरकारों ने सिर्फ छल किया लेकिन उनकी सरकार ने सही मायनों में किसानों के लिए काम किया है। मोदी ने कहा कि किसानों को एमएसपी सही मिले इसके लिए किसान मांग करते रहे, आन्दोलन करते रहे लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार ने किसानों की एक न सुनी। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने किसानों को डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य देने का निर्णय लिया गया।

narendra Modi, farmers rally, Midnapore, West Bengal, Modi farmers rally in West Bengal, नरेंद्र मोदी, मोदी किसान रैली, मिदनापुर में मोदी, पश्चिम बंगाल

पीएम मोदी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता और गांव हमारे देश की आत्मा हैं। कोई भी समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता। अगर देश का किसान उपेक्षित हों तो कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमने इतना बड़ा फैसला किया है कि आज तृणमूल को भी इस सभा में हमारा स्वागत करने के लिए झंडे लगाने पड़े और उनको अपनी तस्वीर लगानी पड़ी, ये भाजपा की नहीं हमारे किसानों की विजय है।

narendra Modi, farmers rally, Midnapore, West Bengal, Modi farmers rally in West Bengal, नरेंद्र मोदी, मोदी किसान रैली, मिदनापुर में मोदी, पश्चिम बंगाल

मोदी ने यहां कहा कि देश आज परिवर्तन के बड़े दौर से गुजर रहा है, स्वतंत्रता आन्दोलन के समय जिस प्रकार एक संकल्प लेकर उसे सिद्ध किया गया था वैसे ही समग्र देश में आज 'संकल्प से सिद्धि' की यात्रा आगे बढ़ रही है। मिदनापुर को लेकर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन हो, सामाजिक सुधार के कार्यक्रम हो, सामान्य मानवीय का सशक्तिकरण हो या फिर शिक्षा के उच्च मापदंड मेदिनीपुर ने इतिहास में अपना एक विशेष स्थान बनाया है।

मोदी ने कहा, 'मां-माटी-मानुष की बात करने वालों का पिछले आठ साल में असली चेहरा, उनका सिंडिकेट सामने आ चुका है। सिंडिकेट की मर्जी के बिना पश्चिम बंगाल में कुछ भी करना मुश्किल हो गया है। बंगाल में नई कंपनी खोलनी हो, नए अस्पताल खोलने हों, नए स्कूल खोलने हों, नई सड़क बनानी हो, बिना सिंडिकेट को चढ़ावा दिए, उसकी स्वीकृति लिए, कुछ भी नहीं हो सकता। दशकों के वामपंथी शासन ने पश्चिम बंगाल को जिस हाल में पहुंचाया, आज बंगाल की हालात उससे भी बदतर होती जा रही है।'

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में बंगाल में भाजपा के दलित कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया, लोकतंत्र को लहू-लुहान कर दिया गया। पंचायत के चुनावों में हिंसा और आंतक का माहौल होने के बावजूद जिस प्रकार से बंगाल की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है उसके लिए मैं जनता को धन्यवाद देता हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+