मलेशिया संग बिजनेस, टूरिज्म बढ़ाने को उत्सुक हैं नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मलेशिया के साथ व्यापार, निवेश, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने की इच्छा जाहिर की। मलेशिया के प्राकृतिक संसाधन मंत्री दतुक सेरी जी पलानिवेल के साथ बैठक के दौरान मोदी ने क्षेत्र की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-मेलेशिया और आसियान देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने मलेशिया में रह रहे 20 लाख भारतीय प्रवासियों के आर्थिक विकास और बहुलवादी समाज की समृद्धि में योगदान देने के लिए सराहना की। पलानिवेल ने मलेशियाई प्रधानमंत्री की ओर से मोदी को मलेशिया आने के लिए निमंत्रण दिया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के लिए अनुकूल तिथि पर मलेशिया दौरे के लिए सहमति जताई। पलानिवेल ने वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, जयवायु परिवर्तन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के क्षेत्र में भारत से सहयोग मांगा। इससे पूर्व सोमवार को पलानिवेल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications