खुशखबरी अब आपके पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर भी नजर आयेंगे
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी जबसे पीएम बने हैं तब से ही उन्होंने समय के साथ चलने की बात कही है। इसमें कोई शक नहीं की पीएम मोदी को पीएम की कुर्सी तक पहुंचाने में फेसबुक और ट्विटर का बहुत बड़ा हाथ था। मौके की नजाकत को भली-भांति समझने वाले मोदी ने आधुनिकता की ओर एक और कदम बढ़ाया है।
आपको जानकर खुशी होगी कि अब आपके पीएम मोदी वेबसाइट इंस्टाग्राम पर भी आ गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपना खाता खोला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 25वें आसियान शिखर सम्मलेन के आयोजन स्थल की एक तस्वीर भी साझा की।
मोदी ने वेबसाइट पर अपनी पहली पोस्ट शेयर करने के बाद एक ट्वीट में लिखा, "हैलो वर्ल्ड! इंस्टाग्राम पर आकर अच्छा लग रहा है। मेरा पहला फोटो..यह आसियान शिखर सम्मेलन नेपेडा का है।" मोदी का उनके चाहने वालों ने इंस्टाग्राम पर स्वागत किया।
जिसके बाद मोदी के फालोअर्स बढ़ने लगे हैं। लोगों ने मोदी का वेबसाइट इंस्टाग्राम पर स्वागत किया है। मोदी के फैन ने लिखा है कि "इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है सर। आपका दिन मंगलमय हो।"एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "आपकी नजरों से दुनिया को देखने की खुशी है।"
मालूम हो कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदार दास मोदी के ट्विटर पर 77.9 करोड़ और प्रधानमंत्री के विभाग अकाउंट पर 34.3 करोड़ प्रशंसक हैं। मोदी इस समय तीन देशों म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी की यात्रा पर हैं। अपने 10 दिनों की विदेश यात्रा पर मोदी 40 मंत्रियों से मिलेंगे।













Click it and Unblock the Notifications