मॉनसून सत्र से पहले पीएम मोदी अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। बुधवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी आज(मंगलवार) सर्वदलीय बैठक हुई। दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संसदीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि मीटिंग सकारात्मक रही और सभी दल संसदीय की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने को लेकर एकमत हैं। संसद सत्र में सुचारू रूप से चल सके इसके लिए मोदी ने बैठक में विपक्ष से सहयोग की मांग की। बैठक का मकसद सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव के मुद्दों पर आम सहमति और संसद में बिना हंगामें कामकाज कराने के लिए विपक्ष को मनाना रहा।

मंगलवार शाम को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी सभी दलों की बैठक बुलाई है। वो सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करके पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगी। मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, किसान की समस्याओं, छात्रों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले, मॉब लिचिंग की घटनाओं और दूसरे मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है।

इससे पहले सोमवार को विपक्षी दलों ने दिल्ली में बैठक पर अपनी रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में विपक्ष की ये बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस की ओर से आजाद के साथ-साथ अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और आनंद शर्मा शामिल हुए। विपक्ष की बैठक में एनसीपी के शरद पवार, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, सपा के राम गोपाल यादव, राजद सांसद मीसा भारती शामिल हुईं। इनके अलावा डीएमके, सीपीआई-एम, सीपीआई और जेडीएस के नेता भी पहुंचे । इससे पहले सोमवार सुबह सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस नेताओं की भी बैठक हुई।












Click it and Unblock the Notifications