नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म में इन नौ लुक में दिखेंगे विवेक ओबेरॉय

मुंबई। प्रधानमंत्री पर बन रही फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है। इसमें विवेक ओबेरॉय नौ अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखेंगे। पोस्टर को तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। फिल्म अप्रैल में रिलीज हो सकती है।

पोस्टर की रिलीज टली

फिल्म के पहले पोस्टर को जनवरी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 भाषाओं में जारी किया था। सोमवार को पीएम मोदी की बायोपिक का एक और पोस्टर लॉन्च होना था लेकिन मनोहर पर्रिकर के निधन की वजह से इसे मुल्तवी कर दिया गया।

विवेक ओबेरॉय हैं प्रोड्यूसर

विवेक ओबेरॉय हैं प्रोड्यूसर

विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोज जोशी अमित शाह की भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात के कई हिस्सों में की गई है। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और बरखा बिष्ट भी नजर आएंगे। फिल्म 12 अप्रैल 2019 को रिलीज हो रही है। फिल्म को 'सरबजीत' और 'मैरी कॉम' के डायरेक्टर ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। एस सिंह, आनंद पंडित और सुरेश ओबेरॉय मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी की जिंदगी दिखेगी

नरेंद्र मोदी की जिंदगी दिखेगी

ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म में नरेंद्र मोदी की युवावस्था में आरएसएस के स्वंयसेवक होने से प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। जीवन में जो अहम राजनीतिक पड़ाव रहे हैं उसे दिखाया गया है। फिल्म में उनके घर छोड़ने, गुजरात का सीएम बनने और फिर पीएम बनने का भी जिक्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+