नरेंद्र मोदी 'मोध घांची' जाति के हैं, कांग्रेस ने कहा ओबीसी का दांव दलितों को लूटने के लिए

कांग्रेस ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें जातिगत, आरक्षण और दलितों का नाम लेकर वोट बैंक की राजनीति करने की पुरानी आदत है। कांग्रेस की ओर से यह भी बयान आया है कि मोदी ने सीएम बनने के बाद स्वयं को गुजरात के अंदर ओबीसी लिस्ट में शामिल करा लिया ताकि दलितों का एक वोट बैंक उनके साथ हमेशा यहां जुड़ा रहे। चारों तरु से मात खा रही कांग्रेस अब मोदी को िजाति के नाम पर घेरने के लिए तैयार हो गई है।
सबसे पहले तो प्रियंका गांधी ने मोदी पर नीच राजनीति करने का आरोप लगाया और उसके बाद चोरी-छिपे तरीके से मोदी की जाति पता कर बताया जा रहा है कि वे एक उच्च जाति से संबंध रखते है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि मोदी किसी ओबीसी जाति से कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं। हालांकि कांग्रेस का ये बयान कितना सच है अभी देखना बाकी है लेकिन अगर ये सच है तो सवाल जरूर उठता है कि क्या नरेंद्र मोदी ने दलितों का वोट पाने के लिए जातिगत कार्ड खेला है वो भी वर्ष 2001 से?
नरेंद्र मोदी के बचाव में आए बीजेपी नेता:
मोदी का ओबीसी से ताल्लुक रखना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है- अरुण जेटली। अरुण जेटली ने यह भी कहा कि कांग्रेस एक आम इंसान के हाथों अपनी हार नहीं पचा सकती है।
गुजरात सरकार ने इस मामले पर कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा है कि उस समय गुजरात में कांग्रेस की सरकार थी, और मंडल कमिशन की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया था। सरकार ने यह भी कहा कि 1994 में मोध घांची को ओबीसी में शामिल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications