कोकराझार रैली में बोले मोदी: दिल्ली पुलिस में होगी नॉर्थ-ईस्ट युवकों की भर्ती
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को असम के कोकराझार में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विकास का मंत्र देने के साथ ही साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर जमकर साधा। पीएम मोदी ने असम के पिछड़ेपन के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने कहा आपके साथ जो वादाखिलाफी हुई उसका गुस्सा आपके द्वारा दिख रहा है।

आपसे बस इतना ही कहूंगा कि जो वादा करता हूं उसको पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाता हूं। इस असम ने देश को 10 साल पीएम दिया। यहां के लोगों ने सोचा था कि दिक्कतें दूर होंगी, पर ऐसा नहीं हुआ। असम से चुनकर ही मनमोहन सिंह जी को भेजा था, वो 15 साल में कुछ नही कर पाए और मुझसे अपेक्षा करते हैं कि 15 महीने में सब हो जाए। तो आईए पीएम मोदी के स्पीच की खास-खास बातों और वादों को जानते हैं:
खास बातें
- असम की हालत देखकर लगता है कि राजीव गांधी सही कहते थे कि 1 रु. का 10 पैसा ही राज्यों को मिला था।
- कोकराझार सेंट्रल यूनिवर्सिटी को एक साल में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलेगा।
- जमीन का मामला हल होने के बाद रूपसी एयरपोर्ट को जल्द ही आम लोगों के लिए खोलेंगे।
- कंजनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन रूट को अब सिल्चर तक बढ़ाया जाएगा।
- देश में 2022 तक चौबीसों घंटे तक बिजली देने का टारगेट। नॉर्थ ईस्ट के हर गांव में बिजली देंगे।
- हमारी सरकार नॉर्थ ईस्ट में रोड और ट्रेन कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
सुनहरे वादे
- दिल्ली पुलिस में उत्तर-पूर्व के युवकों की भर्ती की जाएगी। इसके निर्देश दे दिए गए हैं और प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- असम के कर्बी समुदाय के लोगों को ST का दर्जा दिया जाएगा। बोडो समुदाय को भी ST में शामिल किया जाएगा।
- हमारा फोकस एक्ट ईस्ट पर है और इस पूरे क्षेत्र को विकास की इस यात्रा में शामिल करना ही हमारा मकसद है।
- इस इलाके के विकास के लिए पहली जरूरत इंफ्रास्ट्रक्चर की है इसीलिए हमारी सरकार एक्ट ईस्ट की नीति लाई है।
- मेरा सपना है कि 2022 में जब देश आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा हो, हर गांव में 24 घंटे बिजली पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications