PM मोदी और अरविंद केजरीवाल की Advt में एक ही जनता का समर्थन, Twitter पर मचा फन अनलिमिटेड
Recommended Video

नई दिल्ली। आपको क्या लगता है कि जो जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करती है, क्या वो ही समर्थक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पसंद करते है? हालांकि, ऐसा नहीं है। लेकिन, एक दिलचस्प वाकया सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलग-अलग विज्ञापन में दिखाए गए समर्थक एक ही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वाले विज्ञापन और केजरीवाल के तीन साल के कार्यकाल के जश्न वाले विज्ञापन में समर्थक एक दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों इन दोनों तस्वीरों को एक साथ शेयर कर खूब मजे ले रहे हैं। इंटरनेट पर इन दोनों तस्वीरों को शेयर कर ज्यादातर लोग अरविंद केजरीवाल की खिंचाई करने में लगे हैं।
ट्विटर पर गणेश कुमार पाठक दोनों ही तस्वीरों को शेयर को करते लिखते हैं, 'केजरीवाल ने यहां भी घोटाला कर दिया'। वहीं, कॉमेडी कलेक्टिव AIB ने भी दोनों ही विज्ञापन की तस्वीर एक साथ शेयर कर लिखा है कि यह ऐसे ही जैसे आपने होमवर्क कॉपी कर लिया हो।













Click it and Unblock the Notifications