Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जेपी नड्डा के भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर बोले मोदी- पार्टी बढ़ती रहेगी, शाह के कार्यकाल को बताया शानदार

नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा के भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि पार्टी आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को अहमियत मिलती है और ये फिर दिखा है। भाजपा दफ्तर में इस दौरान मोदी ने ये भी कहा कि पार्टी और सरकार के बीच फर्क रहे, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इस दौरान मोदी ने शाह के कार्यकाल की भी जमकर तारीफ की और इसे शानदार बताया। साथ ही कहा कि एक कार्यकर्ता के तौर पर हम सह जेपी नड्डा के साथ रहेंगे।

जेपी नड्डा के भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर बोले मोदी

नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा, हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राजनीति में जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हम चले थे, जिन आदर्शों, मूल्यों के लिए 4-5 पीढ़ियां खप गईं, उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर और राष्ट्र की आशा-आकांक्षों को लेकर भाजपा ने अपने आप को ढाला, अपना विस्तार किया। प्रारंभ से ही पार्टी का स्वभाव रहा कि हॉरिजेंटली पार्टी का जितना विस्तार हो, वो करेगी और कार्यकर्ता का वर्टिकल विस्तार होता रहे, उसी परंपरा के कारण भाजपा को नई-नई पीढ़ी मिल रही है। जो पार्टी को आगे बढ़ाने में सफल होती है।

मोदी ने कहा कि संघर्ष और संगठन इन पटरियों पर हमारी पार्टी चलती रही है। देशहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना, संगठन को बढ़ाना, कार्यकर्ता का विकास करना ये पार्टी का उद्देश्य है, लेकिन सत्ता में रहते हुए दल को चलाना ये अपने आप में बड़ी चुनौती होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। इन लोगों का यही काम है।

मोदी ने कहा, भाजपा की विशेषता रही है कि पार्टी चले लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार को मजबूती मिलती रहे। हमें एक सुचारू रूप से चलने वाली व्यवस्था से जुड़ने वाले दल की तरह आगे बढ़ना चाहिए। हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है। और जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण इस दल का जन्म हुआ है, उसे पूरे किए बिना चैन से बैठना नहीं है।

जेपी नड्डा को निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुना गया। वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राधामोहन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को बधाई दी। नड्डा इससे पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+