हरियाणा में मोदी ने दिया हाई-फाई वाई-फाई और सफाई का मंत्र
करनाल। हरियाणा के करनाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को विकास का नया मंत्र दिया है। उन्होंने हरियाणा के विकास के लिए हाइ-फाइ और वाइ-फाइ के साथ सफाई का मंत्र दिया। उन्होंने हरियाणा के विकास के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत में लाने की बात कहा। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हिरयाणा में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हरियाणा के पूर्ण विकास के लिए कांग्रेस मुक्त हरियाणा की बात कही।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हरियाणा की कांग्रेस सरकार को झूठ फैलाने वाली सरकार कहा। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार ने किसानों के बीच बासमती चावल के निर्यात को लेकर किसानों के बीच झूठ को प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाना कि बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगा दी गयी है यह सौ फीसदी झूठ है।
प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भारत की सरकार चीन को समझाने में सफल रही। जिसके चलते अब लोग बड़े आराम से कार में बैठकर सड़क के माध्यम से कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने लोगों से हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों का बैंक में खाता खोला गया। साथ लोगों को स्वास्थ्य बीमा भी दिया गया है, यही नहीं इस योजना के तहत लोगों को आपात स्थिति में बीस हजार रुपये तक का लोन भी बड़ी आसानी से देने की यवस्था की गयी है। प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं..
- कांग्रेस सरका के चलते साक्षरता में हरियाणा 22वें स्थान पर
- कांग्रेस सरकार के चलते प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा 8वें स्थान पर
- कांग्रेस को किसान और गरीब विरोधी सरकार बताया
- हाई-फाई और वाई-फाई से होगा हरियाणा विकास
- जिनको पहले परख चुके हैं उनका दुबारा ट्रायल न करें
- गरीबी कम करने के मामले में कांग्रेस सरकार के चलेत हरियाणा 9वें स्थान पर
- करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही
- प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की मुख्यमंत्री से मिलना हो तो तिहाड़ जायेंगे या चंडीगढ़
- हरियाणा को मुझसे जोड़ने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की
- हुड्डा सरकार पर बोला हमला, हजारों एकड़ जमीन हड़प गयी सरकार
- हम चीन को समझाने में सफल रहे, जिसके चलते लोग आसानी से कैलाश मानसरोवर की यात्रा सड़क के माध्यम से कर सकते हैं।
- विकास दर में हरियाणा 30वें स्थान पर, इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार
- दानवीर कर्ण की भूमि पर आने पर जताई खुशी
- बदलाव और विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की
- हरियाणा सरकार पर किसानों से झूठ बोलने का लगाया आरोप
- हरियाणा सरकार ने मंडी पर लगाया 4% टैक्स












Click it and Unblock the Notifications