नेहरु के जन्म दिन समारोहों से नदारद रहेंगे नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जब कुछ दिनों के बाद 14 नवबंर को 125 वां जन्म दिन मनाया जाएगा तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में नहीं होंगे। वे विदेश यात्रा पर आज जा रहे हैं।

इस बीच, कांग्रेस जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर अगले सप्ताह यहां दो दिन का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसमें कई देशों के प्रमुख नेता आमंत्रित किए गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलावा नहीं भेजा गया है।
कांग्रेस का सम्मेलन
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि सम्मेलन यहां विज्ञान भवन में 17 और 18 नवंबर को होगा। जिसमें 19 देशों के 52 नेताओं की शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें कई देशों के 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुख भी शामिल हैं1 उन्होंने कहा कि सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया है।
यह पूछने पर कि इतने बडे सम्मेलन में प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं करना क्या उचित है। उन्होंने कहा हम जो कर रहे हैं सही कर रहे हैं। यह कांग्रेस का सम्मेलन है। सरकार का इसमें कोई लेना देना नहीं है। कुछ जानकार कह रहे हैं कि मोदी को नेहरु के जन्म दिन के अवसर पर देश में होना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications