राजस्‍थान में भाजपा की जीत में नरेन्‍द्र मोदी का बड़ा हाथ: वसुंधरा

Narendra Modi a huge factor in landslide win, says Vasundhara Raje
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार वसुंधरा राजे ने रविवार को कहा कि राजस्थान में पार्टी की जीत में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा राजस्थान में एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वसुंधरा राजे ने संवाददाताओं से कहा कि राजस्थान में भाजपा की जीत के पीछे नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा योगदान है।

राजस्थान के लोग गुजरात की तरह ही विकास चाहते हैं। राजे ने कहा कि यह केवल सेमीफाइनल है और कुछ समय बाद ऐसा आम चुनाव में भी होने वाला है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस से परेशान हो चुके थे और उन्होंने भाजपा को वोट दिया। दोपहर 12 बजे तक जिन 171 सीटों के रुझान आए थे उनमें से भाजपा 131 सीटों पर कांग्रेस केवल 32 पर आगे चल रही थी।

वहीं चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश में भाजपा समर्थकों के बीच खुशी की लहर है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में अलग-अलग शहरों में ढोल नगाड़े बजाकर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। उप्र में भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। यहां लोग ढोल नगाड़े लेकर एकत्र हो रहे हैं। मिठाइयां बांटने की तैयारियां चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+