Narcotics seizure: मोदी सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व कामयाबी! गैरकानूनी धंधा करने वाले 5400 से अधिक अरेस्ट
Narcotics युवाओं में नशे की बढ़ती लत्त के कारण बड़ी समस्या है। सरकार इसके अवैध कारोबार पर नकेल कसने की तमाम कोशिशों में जुटी है। इसी के तहत गत करीब 9 साल में धुआंधार एक्शन लिए गए हैं। हजारों अरेस्ट हुए हैं। जानिए

Narcotics Seizure: केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद नारकोटिक्स यानी आसान भाषा में अवैध ड्रग्स के धंधे के खिलाफ लगातार सख्ती हो रही है। ताजा घटनाक्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की तरफ से जारी आंकड़े में 2006 से 2013 की तुलना वर्तमान सरकार से की गई है।
गिरफ्तारी और ड्रग्स जब्ती में जबदस्त तेजी
एनसीबी के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि गत लगभग 9 साल में गिरफ्तारियों में 247 फीसद तेजी आई है, जबकि ड्रग्स जब्त करने के संबंध में 145 फीसद उछाल दर्ज किया गया है।
आठ महीने में 7100 करोड़ रुपये से अधिक ड्रग्स नष्ट
भारत में ड्रग्स के अवैध धंधे पर NCB के आंकड़ों में बताया गया है कि जून 2022 से फरवरी 2023 तक 7,117 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 6,37,607 किलोग्राम ड्रग्स का निस्तारण किया गया।
नारकोटिक्स जब्त करने में अभूतपूर्व कामयाबी!
आधिकारिक डेटा जारी करने के साथ जारी बयान में कहा गया, पीएम मोदी की सरकार के बहुआयामी प्रयास कर रही है। इससे नारकोटिक्स की जब्ती में लगभग 145% की वृद्धि हुई है।
5408 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं
एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि 2006 से 2013 के दौरान 1363 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि 2014 से 2022 तक 5408 लोगों को अरेस्ट किया गया।
3500 से अधिक केस दर्ज हुए
ड्रग्स के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ 181% अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसके समर्थन में भी आंकड़े पेश किए गए। इसके अनुसार नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद 2022 तक सरकार ने 3544 मामले दर्ज किए।












Click it and Unblock the Notifications