तो आप में शामिल हो रहे हैं नारायणमूर्ति, मिले केजरी से

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) इंफोसिस के पूर्व चेयरमेन एन नारायणमूर्ति और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच क्या पक रहा है? क्या केजरीवाल चाहते हैं कि नारायणमूर्ति उनकी सरकार को सहयोग करें या फिर आम आदमी पार्टी से ही जुड़ जाएं। दरअसल ये सवाल इस लिए हवा में तैरने लगे क्योंकि नारायणमूर्ति ने पिछले मंगल वार को दिल्ली सचिवालय में जाकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकत की।

उस वक्त दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कर्नाटक से आप नेता वी. बालकृष्णन भी थे। बाला इंफोसिस के निदेशक रह चुके हैं। उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव बैंगलुरू से लड़ा था। वे केजरीवाल के बहुत करीबी हैं।

किसने करवाई बैठक

जानकारों ने बताया कि केजरीवाल की चाहत है कि नारायणमूर्ति उनकी सरकार को बेहतर तरीके से चलाने नें उनका सहोग करें। इस बैठक को बाला ने ही आयोजित करवाया था। दोनों के बीच करीब 50 मिनट बैठक हुई। आमतौर पर नारायणमूर्ति मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से मिलने से बचते हैं। इस पृष्ठभूमि में उनकी केजरीवाल से मुलाकात को अहम माना जा रहाहै।

इलाज के लिए बैंगलुरू में

जानकारों का यह हैरान कर रहा है कि इतनी अहम मुलाकात को केजरीवाल ने प्रचारित क्यों नहीं करवाया। उक्त बैठक तो बैंगलुरू में ही होनी थी जब केजरीवाल वहां पर पिछले दिनों इलाज के लिए गए। पर तब बात बन नहीं सकी थी।

सकारात्मक राय

जानकारों का कहना है कि बैंगलुरू और समूचे कर्नाटक में केजरीवाल को लेकर बहुत सकारात्मक सोच लोग रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+