वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी ICU में भर्ती, हालत नाजुक
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी की तबियत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के मैक्स हास्पिटल के आईसीयू मे भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें तेज बुखार और निमोनिया है। बता दें कि नारायण दत्त तिवारी को 20 सितबंर को ब्रेनस्टोक के कारण मैक्स अस्पताल के आईसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया था। अभी हाल ही में तबियत में थोड़ी सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था।

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त तिवारी की हालत इस वक्त नाजुक है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई है।
बता दें कि 91 साल के एनडी तिवारी यूपी के तीन बार तथा एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। वह ऐसे एकमात्र भारतीय नेता हैं, जिन्होंने दो राज्यों की कमान संभाली। वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं, हालांकि विवादों में घिरने के कारण उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications