Andhra: टीडीपी ने फूंका चुनाव बिगुल, नारा लोकेश बोले- बनेगी हमारी सरकार तो देंगे 20 लाख नौकरियां

तेलगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश आंध्र प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर युवाओं के लिए बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण द्वारा घोषित 'सुपर 6' योजनाएं हर दरवाजे तक पहुंचनी चाहिए। लोकेश ने कहा कि टीडीपी-जेएसपी सरकार युवाओं के लिए 20 लाख नौकरियां पैदा करेगी। जब तक नौकरी के अवसर पैदा नहीं होते, हम आश्वस्त करते हैं कि बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

आंध्र प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले लोकेश ने इच्छापुरम से अपना 'संखरवम' अभियान शुरू किया और पहले ही दिन तीन बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि टीडीपी-जेएसपी सरकार युवाओं के लिए 20 लाख नौकरियां पैदा करेगी। टीडीपी ने कहा, "जब तक नौकरी के अवसर पैदा नहीं होते, हम आश्वस्त करते हैं कि बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।"

Nara Lokesh Andhra over elections

टीडीपी नेता नारा लोकेश ने कहा कि सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण द्वारा घोषित 'सुपर 6' योजनाएं हर दरवाजे तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 'थल्लिकी वंदनम' योजना के तहत, टीडीपी-जेएसपी सरकार स्कूल जाने वाले प्रत्येक बच्चे को प्रति वर्ष 15,000 रुपये और 'अन्नदाता' योजना के तहत प्रत्येक किसान को 20,000 रुपये प्रदान करेगी। लोकेश ने कहा कि टीडीपी दीपम योजना के तहत हर घर को प्रति वर्ष तीन मुफ्त गैस सिलेंडर भी प्रदान करेंगी।

पिछले हफ्ते रविवार को टीडीपी नेता ने इच्छापुरम में कहा, "टीडीपी की सरकार बनने पर 18 से 59 वर्ष की आयु की महिलाओं को 'अडबिड्डा निधि' के माध्यम से 1,500 रुपये प्रति माह भी प्रदान करेगी और आरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करेगी। हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।"

नारा लोकेश ने इच्छापुरम, पलासा और तेक्काली में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम जगन पर जमकर निशाना साधाष उन्होंने कहा कि जगन राज्य का विकास करने में विफल रहे हैं। लोकेश ने कहा, "वाईएसआरसी नेताओं ने रेत, भूमि, खदान और शराब माफिया के माध्यम से राज्य को लूट लिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+