तनुश्री दत्ता के आरोपों पर खुलकर सामने आए नाना पाटेकर, आज भेजेंगे कानूनी नोटिस
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोपों पर नाना पाटेकर कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोडकर ने एएनआई को बताया कि पाटेकर तनुश्री को नोटिस भेजने जा रहे हैं।
Recommended Video


नई दिल्ली। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोपों पर नाना पाटेकर कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोडकर ने एएनआई को बताया कि पाटेकर तनुश्री को नोटिस भेजने जा रहे हैं। शिरोडकर ने कहा, 'तनुश्री दत्ता ने झूठे आरोप लगाए हैं और सच नहीं बोला है। हम उन्हें कानूनी नोटिस भेजने की प्रक्रिया में हैं। आज शाम तक उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।' शिरोडकर ने बताया कि पाटेकर ने इस नोटिस में उनसे माफी मांगने को कहा है।

तनुश्री के आरोपों का जवाब कानूनी नोटिस से देंगे नाना
नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोपों का जवाब कानूनी नोटिस से देने का फैसला लिया है। बता दें कि तनुश्री दत्ता ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया था कि 10 साल पहले उन्होंने एक्ट्रेस का यौन शोषण किया था। तनुश्री ने बताया था कि 2008 में फिल्म 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था।

'पाटेकर ने गुंडे बुलाकर कराई थी तोड़फोड़'
तब तनुश्री इस फिल्म के लिए एक स्पेशल गाना शूट कर रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की डिमांड की थी। तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि पाटेकर ने एमएनएस पार्टी और प्रोड्यूसर्स ने सेट पर मीडिया को बुलाया था। एमएनएस पार्टी ने तनुश्री की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की थी और सेट पर काफी बवाल मचाया था।

तनुश्री-नाना पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड
तनुश्री के आरोपों के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। तनुश्री दत्ता पर पूरा बॉलीवुड फिल्हाल दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे सितारें हैं, जिन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, परिणीति चोपड़ा चोपड़ा, सोनम कपूर आहूजा, ट्विंकल खन्ना, फरहान अख्तर और अनुराग कश्यप ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications