मेट्रो ने यात्रियों को दिया वैलेंटाइन डे का तोहफा, पर्पल लाइन को मिले 3 नए कोच
वैलेंटाइन डे के मौके पर बेंगलुरू के लोगों को एक खास तोहफा मिला है। ये तोहफा सरकार ने अपने नागरिकों को दिया है। बेंगलुरू के लोगों के लिए वैलेंटाइन डे के मौके पर 6 कोच की मेट्रो लॉन्च की जाएगी।
बेंगलुरू। वैलेंटाइन डे के मौके पर बेंगलुरू के लोगों को एक खास तोहफा मिला है। ये तोहफा सरकार ने अपने नागरिकों को दिया है। बेंगलुरू के लोगों के लिए वैलेंटाइन डे के मौके पर 6 कोच की मेट्रो लॉन्च की जाएगी। पर्पल लाइन पर अभी तक केवल 3 कोच की मेट्रो चलती थी लेकिन वैलेंटाइन डे से इस लाइन पर 6 कोच की मेट्रो चलेगी।

बेंगलुरु प्रभारी मंत्री केजे जॉर्ज ने इस नई मेट्रो की घोषणा ट्विटर पर की। 6 कोच की मेट्रो से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। पर्पल लाइन पर ये मेट्रो Kempegowda स्टेशन से Baiyappanahalli स्टेशन के बीच चलेगी। इस मेट्रो का पहला कोच दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। बेंगलुरू मेट्रो के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। महिलाएं पिछले काफी समय से रिजर्व कोच की मांग कर रही हैं। उनकी ये मांग इस वैलेंटाइन डे पूरी होगी।
बेंगलुरू मेट्रो में फिलहाल दो लाइनें चलती हैं। पर्पल और ग्रीन लाइन पर 3-3 कोच की मेट्रो दिन में कई चक्कर लगाती हैं। बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटिड पर कोच बढ़ाने का दबाव था। यात्री फेज-l के पूरे होने के बाद से ही एक्स्ट्रा कोच की डिमांड कर रहे थे।
अब वैलेंटाइन डे के मौके पर 6 कोच की मट्रो मिलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। केजे जॉर्ज के अनुसार पर्पल लाइन के लिए 63 कोच दिए जाएंगे। वहीं ग्रीन लाइन में 87 नए कोच शामिल किए जाएंगे। लगभग 50 ट्रेनों को 3-3 एक्स्ट्रा कोच दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Metro: मेट्रो में चढ़ने से पहले अब तौलना होगा आपको अपना बैग












Click it and Unblock the Notifications