18 वर्ष के होते ही वोटर लिस्ट में खुद जुड़ेगा नाम, अमित शाह बोले- संसद में विधेयक लाने की योजना बना रही सरकार
Amit Shah: अमित शाह ने कहा कि सरकार संसद में विधेयक लाने की योजना बना रही है। सटीक जनगणना के आंकड़ों के आधार पर योजना सुनिश्चित की जाएगी।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक ऐसी प्रक्रिया है, जो विकास के एजेंडे के लिए आधार बन सकती है। अमित शाह ने कहा कि सटीक जनगणना के आंकड़ों के आधार पर योजना सुनिश्चित की जाएगी। जिससे विकास गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास पहुंचे।
अमित शाह ने कहा कि सरकार जन्म और मृत्यु से संबंधित डेटा को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए संसद में एक विधेयक लाने की योजना बना रही है। इस प्रक्रिया के तहत जब कोई व्यक्ति 18 वर्ष का हो जाता है, तो उसका नाम अपने आप मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा। इसी तरह जब कोई व्यक्ति मर जाता है, तो वह जानकारी स्वचालित रूप से चुनाव आयोग के पास जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
Recommended Video

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि यदि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आंकड़ों को विशेष तरीके से संरक्षित किया जाए तो जनगणना के बीच के समय का अनुमान लगाकर विकास कार्यों की योजना सही ढंग से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले विकास की प्रक्रिया टुकड़ों में होती थी क्योंकि विकास के लिए पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं थे।
यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने OBC समुदाय की हमेशा उपेक्षा की', मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले अमित शाह












Click it and Unblock the Notifications