लखनऊ के नमन वर्मा को मुनीर ने सिर्फ बाइक के लिए उतारा था मौत के घाट
लखनऊ। एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या का मुख्य आरोपी मुनीर पुलिस की गिरफ्त मे है और उसने इस मामले में बड़ा खुलासा यह किया है कि लखनऊ में महज एक बाइक के लिए उसने सड़क चलते लड़के को मौत के घाट उतार दिया।
एनआईए अधिकारी का हत्यारा मुनीर गिरफ्तार, किये बड़े खुलासे

कुछ महीनों पहले लखनऊ के रेनेसा होटल में काम करने वाले नमन वर्मा को कुछ अज्ञात लोगों ने गोमती नगर के मधुरिया होटल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन आज तक इस हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझा नहीं पायी है। एसटीएफ से पूछताछ के दौरान मुनीर ने यह बात कबूल की है कि उसने लखनऊ से बाइक लूटी थी और उसने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था।
नमन वर्मा की बाइक जोकि पल्सर 150 थी वारदात के बाद बरामद नहीं की जा सकी थी। पुलिस ने जो बाइक नमन के पास से बरामद की है वह भी 150 सीसी की पल्सर ही है। हालांकि मुनीर की बाइक पर फर्जी नंबर पड़ा था लेकिन पुलिस बाइक की चेसिस व इंजन नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
लखनऊ पुलिस की भी एक टीम नोएडा जाएगी और इस बात की पुष्टि करेगी की क्या मुनीर ने ही नमन की हत्या की थी। लेकिन अगर जो बाइक मुनीर के पास से बरामद हुई है अगर वह वही बाइक है जो नमन की है तो इससे यह साफ होता है कि नमन वर्मा की ही बाइक का इस्तेमाल तंजील अहमद की हत्या के समय हुआ था।
लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने इस मामले में कहा है कि मुनीर ने यह बात कबूली है कि उसने लखनऊ से यह बाइक लूटी थी हालांकि उसने नमन वर्मा को जानने से इनकार किया है। पुलिस की एक टीम नोएडा जाएगी और इस बात की पुष्टि करेगी कि यह वही बाइक है जो नमन वर्मा की थी या कोई और।












Click it and Unblock the Notifications