राजीव गांधी की हत्या में दोषी नलिनी बेटी की शादी के लिए एक माह के लिए रिहा
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में सजा काट रही नलिनी श्रीहरन जेल से बाहर आ गई है। मद्रास हाईकोर्ट ने उसे 30 दिनों की पैरोल दी थी जिसके बाद गुरुवार को वह जेल से बाहर आ गई। हालांकि नलिनी ने हाईकोर्ट से 6 महीने की पैरोल मांगी थी ताकि बेटी की शादी की तैयारियां कर सके लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 30 दिनों की मंजूरी दी थी।

आपको बता दें कि नलिनी की बेटी लंदन में रहती है। राजीव गांधी हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सात दोषियों में पेरारीवलन, मुरुगन, नलिनी, शांतन, रविचंद्रन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस शामिल हैं। यह सभी 21 मई 1991 से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के संबंध में जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications