WB By Bpll: नैहाटी उपचुनाव में चली गोलियां-फेंके गए बम, हिंसक हमले में TMC नेता को लगी गोली, चली गई जान
Naihati Assembly By Elections 2024: पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के बीच उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल इलाके में हिंसक घटना हुई। इस हिंसक घटना में तृणमूल नेता गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि उपचुनाव के बीच हमलावरों ने बम फेंके और गोलियां चलाईं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी नेता अशोक साव भाटपाड़ा नगर पालिका के वार्ड 12 के पूर्व वार्ड अध्यक्ष है। उन्य यह गोली उस वक्त लगी जब वह जगद्दल के पालघाट रोड इलाके में एक चाय की दुकान पर बैठक चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां 3 उपद्रवी आए और फायरिंग करने लगे। इस दौरान भागते वक्त बदमाशों ने उनपर बम से भी हमला किया।

साहू के भाई ने कहा, 'अशोक साहू की मौत गोली लगने से हुई। वह एक ईमानदार व्यक्ति थे और कभी भी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल नहीं रहे। पुलिस को इस हमले के पीछे की असली कहानी पता है। इस घटना के बाद जगद्दल इलाके में तनाव बढ़ गया, जिसके कारण सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए।
अधिकारियों ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की 108 कंपनियों को तैनात किया है। इन बलों की मौजूदगी का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बैरकपुर कमिश्नर आलोक राजोरिया ने घटनास्थल का दौरा किया है।
उन्होंने कहा कि अशोक साहू पर यह पहला हमला नहीं है। फरवरी 2023 में भी उन्हें निशाना बनाया गया था। हमने जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। बता दें, घटनास्थल से पुलिस ने 1 बम भी बरामद किया है। घायल टीएमसी कार्यकर्ता को भाटपारा स्टेट जनरल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications