भारत ने सुनाई पाक को खरी-खरी, कहा आतंकवाद पर लगे लगाम

भारत ने क‍हा हार्ट ऑफ एशिया के दौरान पाकिस्‍तान की ओर से किसी भी तरह की द्विपक्षीय वार्ता का कोई प्रस्‍ताव नहीं मिला है। पाकिस्‍तान को फिर से भेजा साफ संदेश कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।

नई दिल्‍ली। नगरोटा आतंकी हमले के बाद भारत ने एक बार फिर से पाकिस्‍तान को साफ और कड़ा संदेश भेज दिया है। भारत ने पाक को साफ कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते हैं।

nagrota-terror-attack-100.jpg

आतंकवाद पर लगाम लगाए पाक

गुरुवार को विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरूप ने पाक को खरी-खरी सुनाई।

स्‍वरूप ने कहा कि भारत कभी सीमा पार से जारी आतंकवाद को स्‍वीकार नहीं करेगा। पहले सीमा पार से जारी आतंकवाद पर लगाम लगे और फिर उसके बाद ही बातचीत हो सकती है।

नगरोटा और उरी पर क्‍या कर रहा भारत

स्‍वरूप के मुताबिक नगरोटा आतंकी हमले में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। उसके बाद ही अगला कदम तय किया जाएगा।

वहीं उन्‍होंने बताया कि उरी आतंकी हमले पर पाकिस्‍तान की ओर से इंटरनेशनल इनक्‍वायरी की बात कही गई थी।

भारत ने कहा था कि घरेलू इनक्‍वायरी भी काफी है। भारत की ओर से पाक को उरी आतंकी हमले से जुड़े डीएएन और फिंगर प्रिंट्स मुहैया कराए गए थे।

आतंक के माहौल में बातचीत नहीं

स्‍वरूप ने कहा कि भारत भी बातचीत का पक्षधर है लेकिन यह बातचीत आतंकवाद के माहौल में नहीं हो सकती है।

स्‍वरूप ने जानकारी कि पाक की ओर से अभी तक भारत को हार्ट ऑ‍फ एशिया के दौरान द्विपक्षीय वार्ता का प्रस्‍ताव नहीं मिला है।

आपको बता दें कि पंजाब के शहर अमृतसर में तीन और चार दिसंबर को हार्ट ऑफ एशिया का आयोजन होना है। इसमें भाग लेने के लिए पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज भारत आ रहे हैं।

सेना प्रमुख की नियुक्ति आतंरिक मसला

स्‍वरूप ने यह भी बताया कि इस वर्ष पाकिस्‍तान में होने वाले सार्क सम्‍मेलन के न होने की वजह भारत नहीं है।

उन्‍होंने बताया कि नेपाल को किसी अज्ञात सदस्‍य की ओर से चिट्ठी लिखी गई थी और कहा गया था कि माहौल वार्ता के लिए सहायक नहीं है।

स्‍वरूप से पाकिस्‍तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की नियुक्ति पर भी सवाल पूछा गया।

उन्‍होंने कहा कि सेना प्रमुख की नियुक्ति पाक का आंतरिक मामला है। भारत हमेशा पाक का आंकलन उसके व्‍यवहार और उसके ट्रैक रिकॉर्ड पर करेगा।

रीडआउट पर क्‍या सोचता है भारत

वहीं स्‍वरूप ने पाकिस्‍तान की ओर से रिलीज उस रीडआउट पर भी जवाब दिया जो नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और पाक पीएम नवाज शरीफ के फोन कॉल से जुड़ा है।

स्‍वरूप ने कहा है कि अभी तक सिर्फ एक तरफा बातचीत का पता चला है और ऐसे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+