'प्राण जाए पर स्कूटर ना जाए', NO पार्किंग में खड़ी स्कूटी को मालिक के साथ क्रेन ने उठाया, यूजर बोले-इतना प्यार
नागपुर, 18 अगस्त: लोग मेहनत से पैसा जोड़-जोड़कर अपना वाहन खरीदते हैं, जिससे उनको बेहद प्यार होता है। ऐसा ही अपने स्कूटर से प्यार करने वाला शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने नो पार्किंग में अपनी स्कूटी खड़ी की थी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस की क्रेन जब उसके स्कूटर को टो करने के आई तो शख्स उससे लटक गया और हवा में झूलता रहा, लेकिन मजाल है अपने स्कूटर को उसने छोड़ा हो। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को हंसाने पर मजबूर कर रहा है तो दूसरी तरफ यूजर्स ऐसी हरकत ने करने की अपील कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर की घटना
सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो चुका यह वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर का है। जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक नागपुर से हैरान कर देने वाला यह वीडियो शहर के नो पार्किंग एरिया में खड़े एक स्कूटी को टो करने की है, जहां ट्रैफिक पुलिस की क्रेन स्कूटी को उठाने आई थी। अपनी स्कूटर को जाते देख, शख्स ने आव देखा ना ताव और उससे जाकर लटक गया। इस दौरान बाजार में तमाशा देख रहे लोगों में किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

स्कूटर और मालिक दोनों हवा में
सोशल मीडिया पर तेजी से फैले इस वीडियो को हम नागपुरकर नाम के पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि यह वीडियो नागपुर के सदर बाजार में नो-पार्किंग जोन का है। इस हैरान करने वाले वीडियो में एक व्यक्ति अपने स्कूटर पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक टो करने वाली क्रेन ने स्कूटकर के साथ उसे हवा में लटका रखा है।

आराम से बैठाकर मुस्कुरा रहा वाहन मालिक
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हवा में लटके स्कूटर पर वाहन मालिक बैठा हुआ नजर आ रही है। यहां गौर करने वाली बात यह कि वो बिल्कुल भी घबरा नहीं रहा है। हवा में झूलते स्कूटर पर वो बड़े ही आराम से बैठा हुआ है और मुस्कुरा रहा है। इतना ही नहीं क्रेन चालक से बात भी करता हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है, जबकि वहां खड़े लोग इसे नजारे का मजा लेते दिख रहे हैं।

अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो में एक लापरवाही भी नजर आ रही है कि कैसे एक स्कूटर चालक को अपने वाहन के साथ टो किया गया है। जो पूरी तरह से गैर-जिम्मेदार तरीका है। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जो कमेंट सेक्शन में अपने-अपने तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं, किसी ने इसे बहुत ही मजेदार बताया तो किसी का क्रेन चालक पर गुस्सा फूट पड़ा। आप भी देखिए स्कूटर के साथ चालक के हवा में लटकने का वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications