नागपुर के अस्पताल से भागे थे कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध मरीज, 3 लौटे

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के अभी तक 83 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। वहीं, कोरोना वायरस को लेकर लोगों में डर व्याप्त है। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध मायो अस्पताल से भाग गए थे, जिनमें से तीन लौट आए हैं।

Nagpur: 5 coronavirus suspects escaped from isolation ward of Mayo Hospital

नागपुर के जिलाधिकारी रविंद्र ठाकरे ने बताया कि पांच में से तीन मरीज अस्पताल लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड के बाहर पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। इसके पहले, 5 संदिग्धों के अस्पताल से भाग जाने के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया था। नागपुर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एस. सूर्यवंशी ने बताया था, 'उनमें से एक का टेस्ट नेगेटिव रहा था जबकि अन्य चारों की रिपोर्ट अभी नहीं आई थी। हम उनकी तलाश कर रहे हैं और उन्हें प्रशासन द्वारा वापस अस्पताल लाया जाएगा।'

कोरोना वायरस के इन पांचों संदिग्धों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इस बारे में जोनल डीसीपी राहुल मकनिकर ने बताया कि पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है और पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। नागपुर में कोरोना वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 17 पहुंच चुकी है।

महाराष्ट्र के पुणे में अब तक सबसे अधिक 10 मामले सामने आए हैं जबकि मुंबई और नागपुर में तीन-तीन केस सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमण का एक केस ठाणे भी सामने आया है। देश में कोरोना वायरस के अब तक 83 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण एक मौत कर्नाटक में हुई है जबकि दूसरी मौत दिल्ली में हुई है। इसके अलावा 10 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+