नागालैंड के मंत्री ने गिनाए छोटी आंख के फायदे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, 10 जुलाई। नागालैंड सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री और आदिवासी मामलों के मंत्री तेमजेन इनमा चर्चा में है। दरअसल जिस अंदाज में उन्होंने अपनी छोटी आंख के फायदे गिनाएं हैं उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है और लोग उनके हंसमुख स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। अलांग ने जिस तरह की बातें अपनी छोटी आंख को लेकर कही है उसे सुनकर हर कोई हंस पड़ेगा। लोग उनके इस बयान को सुनकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके लिए तालियां बजा रहे हैं।

imna

तेजमेन इमना कहते हैं कि लोग कहते हैं कि पूर्वोत्तर के लोगों का आंख छोटा है, हमारा आंख भी छोटा है लेकिन देखने में बहुत अच्छी तरह से देख सकता हूं। छोटे आंख होने से एक फायदा है कि गंदगी कम घुसती है और जब कभी-कभी मंच पर कार्यक्रम लंबा चलता है तो हम एक तरीके से सो भी जाते हैं। इमना के इस बयान को सुनकर कार्यक्रम में आए लोग ठहाके लगाकर हंसते हैं और तालियां बजाते हैं।

बता दें कि इमना अलांग भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और वह नागालैंड भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा नेता के ह्यूमर की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो को शेयर करके लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, यहां तक कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी उनका यह वीडियो शेयर किया है और लिखा मेरे भाई इमना अलांग फुल फॉर्म हैं। इमना ने पत्रकारों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर की आवाज को देशभर में पहुंचाने के लिए शुक्रिया। एक यूजर ने लिखा हाहा, इस तरह से नस्लवाद का सामना करें, तमेजेन इनमा अलॉंग आप जबरदस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+