Nagaland:क्या भाजपा के लिए मुसीबत की वजह बनेगा चर्च का ये खत
कोहिमाः नागालैंड के विधानसभा चुनावों के परिणामों से पहले का एक खत भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। ये खत नगालैंड बापटिस्ट चर्च काउंसिल की ओर से लिखा गया है। इस खत में खुलकर भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया गया है और ईसाइयों से भाजपा को वोट न देने की अपील की गई है। बता दें, बापटिस्ट चर्च काउंसिल सूबे का सबसे बड़ा चर्चा है। नगालैंड में इस चर्च की करीब 1500 से ज़्यादा शाखाएं हैं। इस खत को चर्च के जनरल सेक्रेटरी रेव्हरंड डॉ झेल्हू किहो ने 9 फरवरी को लिखा था।

खत में की गई है अपील
खुले खत में चर्च ने अपील की कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के दौरान ईसाई धर्म के सिद्धातों और यीशु की शिक्षाओं से खिलवाड़ न करें। साथ ही कहा गया है कि ऐसे लोगों का साथ न दें जो कि ईसा मसीह के सिद्धांतों का पालन नहीं करते हैं।

खत में भारतीय जनता पार्टी का किया गया है विरोध
इस खत में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार का खुलकर विरोध किया गया है। सूबे के लोगों से कहा गया है कि वो राज्य सरकार पर भरोसा रखें। इस खत में राज्य सरकार पर भरोसा करने की अपील की गई है। चर्च के इस खत में लिखा गया है कि "हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि पिछले कुछ सालों में आरएसएस की राजनीतिक शाखा भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में रहने की वजह से हिंदुत्व का आंदोलन अभूतपूर्व तरीके से मजबूत और आक्रामक हुआ है।"

20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा
बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने निफ्यू रियो की पार्टी एनडीपीपी के साथ गठबंधन किया है। निफ्यू रियो तीन बार सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी सूबे में 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications