Nagaland Election: 'बीजेपी ने नागालैंड को लूटा', भाजपा पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष , किए कई चुनावी वादे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नागालैंड में पिछले 20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने लूटा है। ईसाई समाज को निशाना बनाया जा रहा है।

Nagaland Election

Nagaland Election: मिशन नागालैंड के तहत बीजेपी और कांग्रेस ने अपना-अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीमापुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों से चुनावी वादे करते हुए NDPP और बीजेपी गठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने भाजपा पर राज्य को लूटने का आरोप भी लगाया।

बीजेपी पर खड़गे ने साधा निशाना

नागालैंड की कुल 60 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। जिसके परिणाम 2 मार्च को सामने आएंगे। इससे पहले चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा एक बड़ा घोटाला किया गया था, BJP ने स्थिति का लाभ उठाया और सरकार को रातों-रात पलट दिया। नागालैंड के लोगों को ठगा महसूस हुआ और CM को ब्लैकमेल कर BJP ने सरकार बनाई।

नागालैंड को बीजेपी ने लूटा: खड़गे

खड़गे ने आगे कहा कि नागालैंड में पिछले 20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने लूटा है। साथ ही कहा कि ईसाई समाज को निशाना बनाया जा रहा है। खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी राज में पिछले 9 साल में नफरत और डर का माहौल बनाया जा रहा है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। क्रिश्चियन समाज पर हमले हो रहे हैं।

कांग्रेस ने किए चुनावी वादे, जानिए क्या?

जनसभा में अपने भाषण में खड़गे ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे। कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी नागालैंड क्षेत्र के लिए कई वादे किए हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 3 हजार रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन, शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा के तहत 100% मजदूरी का भुगतान, 0% ब्याज पर उच्च शिक्षा के लिए ऋण, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता पर फोकस किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+