लकी अली की कोरोना से मौत की खबरों पर को नफीसा अली ने बताया गलत- सिंगर की सेहत की दी जानकारी
मुंबई, 5 मई: सिंगर लकी अली की मौत की खबरें कई दिन से सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। कई ऐसी पोस्ट फेसबुक पर की गई हैं, जिनमें कहा गया है कि लकी अली का कोरोना से निधन हो गया है। इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर होने के बाद अभिनेत्री और लकी अली की दोस्त नफीसा अली ने कहा है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। लकी अली एकदम ठीक हैं और अपने परिवार के साथ हैं।
Recommended Video

लकी को कोरोना हुआ ही नहीं है: नफीसा
नफीसा ने एक ट्वीट में लकी अली की सेहत की जानकारी दी है। वहीं कुछ मीडिया संस्थानों से भी बात की है। नफीसा ने कहा है कि लकी तो एकदम ठीक है। मेरी तो आज ही लकी अली से बात हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट की प्लानिंग कर रहे हैं और स्वस्थ हैं। वो कोरोना संक्रमित भी नहीं हैं।

बेंगलुरू में हैं लकी अली
नफीसा ने बताया है कि लकी अली इन दिनों बेंगलुरु के अपने फार्म हाउस में हैं। लकी अली एक समय अपनी गायकी के लिए काफी मशहूर रहे हैं। 'ओ सनम, मुहब्बत की कसम', 'एक पल का जीना' जैसे गाने आज भी खूब सुने जाते हैं। लकी अली ने फिल्म 'सुर' में अभिय भी किया था।इस फिल्म के गाने खूब मशहूर हुए थे।

महमूद के बेटे हैं लकी अली
लकी अली सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। वो मशहूर बॉलीवुड एक्टर महमूद के बेटे हैं। लकी अली बीते कुछ समय से गायकी में पहले की तरह से व्यस्त नहीं हैं। वो ज्यादा वक्त बेंगलुरू के फार्म हाउस में ही गुजार रहे हैं, ये फार्म हाउस उनके पिता महमूद ने खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications