TMC में शामिल हुईं अभिनेत्री नफीसा अली, गोवा चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
टीएमसी में शामिल हुईं अभिनेत्री नफीसा अली, गोवा, विधानसभा चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
पणजी, 29अक्टूबर: अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में कदम रखने वालीं नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभु तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। गोवा में ममता बनर्जी की मौजूदगी में वो पार्टी में शामिल हुई हैं। टीएमसी ने नफीसा अली के पार्टी में आने पर ट्वीट करते हुए लिखा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभु आज पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी की मौजूदगी में गोवा तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हो गई हैं।

गोवा में नफीसा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
गोवा में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी की स्थिति मजबूत करने के लिए ममता बनर्जी गुरुवार को राज्य में पहुंची हैं। बनर्जी गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। जहां आज नफीसा अली के पार्टी में शामिल हुईं। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गोवा में बॉलीवुड सिंगर लकी अली और एक्टिविस्ट नफीसा अली के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद से ही इनके टीएमसी में आने की अटकले थीं। नफीसा अली गोवा विधानसभा में टीएमसी की स्टार प्रचारक हो सकती हैं। जहां अभी बीजेपी की सरकार है और टीएमसी अपने पांव जमाने की कोशिश में है।

गोवा में कई नेता कर रहे टीएमसी ज्वाइन
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो भी कांग्रेस के साथ अपने दशकों पुराने साथ को खत्म करते हुए पिछले महीने टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब नफीसा अली टीएमसी में आई हैं। माना जा रहा है कि कई और नेता भी टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

तीन दिन पर गोवा में ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि ममता बनर्जी के गोवा में कई कार्यक्रम हैं और वो अलग-अलग समुदायों के लोगों से यहां मिलेंगी। 30 अक्टूबर को ममता बनर्जी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। जिसके बाद वे पुराने गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस और मापुसा में बोदगेश्वर मंदिर की यात्रा करेंगी। शनिवार को मापुसा के एक बाजार में सब्जी और फूल विक्रेताओं के साथ ममता बनर्जी बातचीत करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications