जासूसी के आरोपों पर जेपी नड्डा ने सोनिया से पूछा, प्रणब मुखर्जी और वीके सिंह की......
नई दिल्ली- ऑनलाइन जासूसी के आरोपों पर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जोरदार पलटवार किया है। इजरायली स्पाइवेयर 'पेगासस' के जरिए भारत में हुई जासूसी की सोनिया की ओर से की गई आलोचनाओं के बाद शनिवार को नड्डा ने कांग्रेस चीफ को निशाने पर लेते हुए पूछा है कि उन्हें इसका खुलासा करना चाहिए कि यूपीए के कार्यकाल में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी और तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की जासूसी के आदेश किसने दिए थे।

दरअसल, सोनिया ने आरोप लगाया है कि सरकार ने पत्रकारों और ऐक्टिविस्ट की जासूसी के लिए व्हाट्सऐप के जरिए इजरायली सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। अब नड्डा ने सोनिया के आरोपों को 'गलत और ( देश को ) गुमराह करने वाला' बताया है। नड्डा ने कहा है कि "भारतीय जनता पार्टी इस गलत बयानी की कड़ी निंदा करती है, जो कि दुर्भावना से ग्रस्त है।" नड्डा ने कहा है कि सरकार ने इस मामले पर अपना स्टैंड पहले ही साफ कर दिया है।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष को ये खुलासा करना चाहिए कि कांग्रेसी की अगुवाई वाली सरकार के दौरान जासूसी के आदेश किसने दिए थे। उनके मुताबिक "श्रीमती गांधी को राष्ट्र को बताना चाहिए कि 10 जनपथ से जासूसी की इजाजत किसने दी थी, जब प्रणब मुखर्जी यूपीए सरकार में एक मंत्री थे और जनरल वीके सिंह सेना प्रमुख थे।" गौरतलब है कि सोनिया गांधी 10 जनपथ में राजीव गांधी के जमाने से ही रह रही हैं।
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि "ऐसा लगता है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के दौरान कई बड़ी हस्तियों के खिलाफ रची गई जासूसी की साजिश पर अपना नजरिया जाहिर कर रही थीं।"
बता दें कि अपनी पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रमुखों और पार्टी की अहम इकाइयों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा था, "नया खुलासा हुआ है कि मोदी सरकार की ओर से हासिल इजरायली पेगासस के जरिए ऐक्टिविस्ट्स, पत्रकारों और राजनीतिक हस्तियों की जासूसी की गई है।" उन्होंने कहा कि "इस तरह का गतिविधिया न सिर्फ गैर-कानूनी और असंवैधानिक हैं, यह शर्मनाक भी हैं।"
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications