आंध्र प्रदेश: चुनाव की तैयारियों में जुटे चंद्रबाबू नायडू, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक
तदेपा के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू पार्टी संगठन को लेकर क्षेत्रवार समीक्षा बैठक करेंगे नायडू 21 फरवरी से क्षेत्रीय समितियों के साथ रणनीति की समीक्षा शुरू करेंगे।

Andhra Pradesh: आध्र प्रदेश में आगामी चुनाव से पहले तेलुगू देशम पार्टी (तदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू पार्टी संगठन को लेकर काफी एक्टिव हैं। यही कारण है कि चुनाव के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नायडू ने राज्य में पार्टी मामलों की क्षेत्रवार समीक्षा करने का फैसला किया है. इस क्रम में लगभग 35 विधानसभा क्षेत्रों को एक जोन में मिलाकर राज्य के लिए पांच जोन बनाए गए हैं। नायडू 21 फरवरी से क्षेत्रीय समितियों के साथ रणनीति की समीक्षा शुरू करेंगे।
नायडू ने नेताओं को दिए सत्र में शामिल होने के निर्देश
नायडू, विभिन्न जिलों में होने वाली क्षेत्रीय बैठकों में भाग तो लेंगे ही, इसके अलावा सभी एमएलए, निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों, जिला इकाई अध्यक्षों और अंचल के वरिष्ठ नेताओं को सत्र में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. खास बात ये है कि, नायडू समीक्षा की शुरुआत मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के गृह नगर कडप्पा से करेंगे। वह 22 फरवरी को नेल्लोर में अगली बैठक में भाग लेंगे और अमरावती जोनल बैठक 23 फरवरी को होगी।
25 फरवरी को विशाखापत्तनम जाएंगे एन चंद्रबाबू नायडू
इसी तरह नायडू उत्तर-तटीय जिलों के मामलों का जायजा लेने के लिए गोदावरी क्षेत्र की समीक्षा करने के लिए एलुरु और 25 फरवरी को विशाखापत्तनम जाएंगे। जहां वे पार्टी नेताओं के साथ इदेमी खर्मा सहित चल रहे पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों की मानें को नायडू कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारियों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि वे पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे नहीं बढ़ा सके।
क्षेत्र के प्रभारियों और पूर्व विधायकों पर गिर सकती है गाज
नायडू के निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारियों और पूर्व विधायकों को बदलने की संभावना है. इस दौरान उन्हीं लोगों को बदला जाएगा को पार्टी को लेकर गंभीर और सक्रिय नहीं हैं। नायडू चाहते हैं कि पार्टी के नेता आक्रामक अभियान के साथ मतदाताओं तक पहुंचकर सत्ता विरोधी लहर को मजबूत करें।












Click it and Unblock the Notifications