Chandrababu Naidu arrested : चंद्रबाबू नायडू बोले- CID ने बिना किसी उचित जानकारी के मुझे फंसाया
Chandrababu Naidu arrested LIVE UPDATE: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाला (Skill Development Scam) में शनिवार सुबह 6 बजे अपराध जांच विभाग (CID) की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद से तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश (Nara Lokesh) ने भी पिता की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन किया।
एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर पल-पल की अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग पर मिलती रहेगी। हर लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहिए इस ब्लॉग के साथ...।

LIVE Feed
CID के एडिशनल डीजीपी ने बताया क्या है चंद्रबाबू नायडू पर आरोप?
चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सीआईडी के एडिशनल डीजीपी एन.संजय ने कहा, "आज सुबह करीब 6 बजे सीआईडी की विशेष जांच टीम ने कौशल विकास निगम घोटाले में में कथित संलिप्तता के लिए मुख्य आरोपी पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया है। यह मामला सीओई के समूहों की स्थापना से जुड़ा है। आंध्र प्रदेश की कुल अनुमानित परियोजना लागत 3300 करोड़ रुपये है। कथित धोखाधड़ी से आंध्र प्रदेश सरकार को 300 करोड़ रुपये से अधिक का भारी नुकसान हुआ है। चंद्रबाबू नायडू को इस योजना के पीछे प्रमुख साजिशकर्ता हैं।
गिरफ्तारी के बाद बोले चंद्रबाबू नायडू- मातृभूमि की सेवा करने से कोई नहीं रोक सकता
चंद्रबाबू नायडू ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि उन्हें आंध्र प्रदेश, तेलुगू लोगों और मातृभूमि की सेवा करने से कोई नहीं रोक सकता है।
क्या है skill development scam, जिस मामले में चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी हुई
चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाला (Skill Development Scam) के मामले में सीआईडी ने गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications