My Voice: कानून से भागकर सोमनाथ भारती ने की बहुत बड़ी गलती

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कानूनी मुद्दों पर अकसर अपनी राय रखने वाले अंबिका यादव ने सोमनाथ भारती प्रकरण पर अपनी बात रखी है। My Voice कॉलम के लिए अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए अंबिका ने कहा है कि पूर्व कानून मंत्री ने 'कानून' से भाग कर बहुत बड़ी गलती की है। उन्‍होंने कहा कि पूर्व में रह चुका कानून मंत्री और एक काबिल वकील अगर कानून से भाग रहा है तो इसका मतलब की वो गलत है, उसने कुछ गलती की है।

Somnath Bharti should surrender before his image gets more maligned
अगर सोमनाथ भारती गिरफ्तार हो जाते तो इस केस में उन्‍हें आसानी से बेल‍ मिल जाती लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उनका फरार होना उन्‍हें भगोड़ा बना दिया है। ऐसे में अगर वो गिरफ्तार होते हैं तो बेल मिल पाना बहुत मुश्‍किल होगा। अंबिका यादव का कहना है कि उनकी पत्‍नी लिपिका मित्रा के पास भी सोमनाथ भारती के खिलाफ प्रयाप्‍त सबूत नहीं है जिससे वो उन्‍हें एकदम से दोषी साबित कर दें। वहीं सोमनाथ भारती के पास भी सबूत नहीं है जिससे वो खुद को फौरन बेगुनाह साबित कर दें। ऐसे में सोमनाथ को बेल मिलने की उम्‍मीद ज्‍यादा थी।

क्‍या है पूरा मामला

आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्‍ली के पूर्व 'कानून मंत्री' सोमनाथ भारती पर उनकी पत्‍नी पत्‍नी लिपिका मित्रा ने जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मजिस्‍ट्रेट के सामने लिपिका ने बयान दिया है कि भारती ने बच्‍चों के सामने उनकी कलाई एक धारदार चीज से काट दी थी और उन्‍हें भद्दी-भद्दी गालियां दी थी।

लिपिका मित्रा ने बताया कि 19 मार्च 2013 को जब उन्‍होंने भारती से घर का किराया मांगा तो भारती ने उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की जबकि वो 7 माह की प्रेग्‍नेंट थीं। मित्रा ने बताया कि पैसे मांगने पर भारती ने कई थप्पड़ मारे। उन्होंने मुझे धक्का दिया यह जानते हुए भी कि मैं प्रेग्नेंट हूं।

केजरीवाल ने कहा, जेल जाने से क्यों डर रहे हैं भारती

बुधवार को किए गए ट्वीट्स में केजरीवाल सोमनाथ भारती से पल्ला झाड़ते नजर आए। केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी सोमनाथ की वजह से शर्मिंदगी महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि आखिर भारती जेल जाने से क्यों डर रहे हैं, उन्हें तुरंत पुलिस के सामने सरेंडर कर जांच में सहयोग करना चाहिए।

Disclaimer: My Voice में प्रकाशि‍त ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्क‍ि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+