शोएब की दिली ख्वाहिश है कि हमारे घर बेटी पैदा हो, सानिया मिर्जा ने खोला राज
मुंबई। भारत की आन-बान और शान सानिया मिर्जा इन दिनों गर्भवती है और केवल उनको ही नहीं बल्कि उनके सारे फैंस को उनके पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। भारत हो या पाकिस्तान दोनों ही देशों में इस वक्त सानिया और शोएब मलिक की औलाद के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। इस बारे में खुलकर बात करते सानिया मिर्जा ने एक इवेंट में बहुत गहरी बात कही।

हमें स्वस्थ बेबी की कामना
मायानगरी मुंबई में आयोजित महिलाओं के विकास और गर्ल चाइल्ड के इवेंट में पहुंची सानिया ने कहा कि इन दिनों वह प्रेग्नेंट हैं, लोग उनके लिए लड़का हो ऐसी दुआ करते हैं, लेकिन वह कहती हैं कि लड़का होने की नहीं, बल्कि उनके लिए अगर कोई दुआ करनी है तो ऐसी करें कि उन्हें एक स्वस्थ बेबी हो।

शोएब को है बेटी की ख्वाहिश
वो और उनके पति शोएब मलिक कि दिली तमन्ना है कि उनके घर का आंगन बेबी गर्ल की हंसी से रौशन हो, बाकी तो अल्लाह की मर्जी है कि वो क्या किसे देता है। आजकल बेटी और बेटे में कोई फर्क नहीं है। इस मौके पर सानिया ने अपना अनुभव भी साक्षा किया।

'काली हो जाओगी तो शादी कौन करेगा'
सानिया ने कहा कि वो 6 साल की उम्र से टेनिस खेल रही हैं, जब वो टेनिस खेला करती थीं तो उनके चाचा-चाची कहा करते थे कि मत खेलो तुम ये खेल, काली हो जाओगी तो कोई शादी नहीं करेगा। सानिया ने कहा कि वो दो बहनें हैं, जब भी बचपन में वो दोनों कहीं जाती थीं और लोग उनसे जब पूछते थे कि क्या तुम्हारा कोई भाई है और हम कहते थे कि नहीं तो , वो मुंह बना लेते थे लेकिन मेरे मां-बाप ने हमें कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी और ना ही हम दोनों बहनों को लगा कि हमारा कोई भाई होना चाहिए।

सानिया अपने पहले बच्चे को अक्टूबर में जन्म देंगी...
आपको बता दें कि सानिया और शोएब मलिक ने आठ साल पहले 2010 में शादी रचाई थी, ये रिश्ता आसान नहीं था, क्योंकि सानिया जहां भारतीय हैं वहीं शोएब पाकिस्तानी हैं। इसलिए इस रिश्ते को लेकर काफी हाय-तौबा मची थी लेकिन सानिया-शोएब ने हर मुश्किलों और विरोध का डटकर सामना किया और लोगों को बता दिया, जहां प्यार और भरोसा होता है, वहां केवल प्रेम ही जन्म लेता है और सानिया-शोएब के घर आने वाला नन्हा मेहमान उस बात का साक्षात उदाहरण है, उम्मीद है कि सानिया अपने पहले बच्चे को अक्टूबर में जन्म देंगी।
-
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications